स्थानीय नेताओं ने व्यक्त की अपनी राय
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के पहाड़ी ब्लॉक में एक राष्ट्र, एक चुनाव में पंचायत प्रतिनिधि समागम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों से जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस समागम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने अपने विचार रखे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं। चुनाव के बिना लोकतंत्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पूर्व सांसद ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के लाभों पर जोर देते हुए कहा कि इससे देश को आर्थिक रूप से बड़ा फायदा होगा, क्योंकि बार-बार होने वाले चुनावों में धन की बर्बादी होती है और विभिन्न चुनावों के कारण विकास कार्यों में भी रुकावटें आती हैं। आगे बताया कि भारत में 1951 से 1967 तक लोकसभा व राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ
![]() |
| एक राष्ट्र, एक चुनाव के तहत आयोजन को संबोधित करते पूर्व सांसद |
होते थे, और पीएम नरेंद्र मोदी ने यह ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की तरक्की के नए द्वार खोले हैं। बताया कि चुनावों के बार-बार होने से अनिश्चितता का माहौल बनता है, जो नीतिगत निर्णयों को प्रभावित कर सकता है। समागम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी एक राष्ट्र, एक चुनाव के फायदे पर अपनी राय व्यक्त की और इसे भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती देने वाला कदम बताया। इस कार्यक्रम से जनप्रतिनिधियों में एक नई दिशा का संदेश गया और इसे देश के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना गया। समागम में मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटर्य, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अशोक जाटव सहित कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment