सेवा, समर्पण व संगठन का संकल्पः स्थापना दिवस पर गूंजा जय भाजपा, विजय भाजपा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 7, 2025

सेवा, समर्पण व संगठन का संकल्पः स्थापना दिवस पर गूंजा जय भाजपा, विजय भाजपा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय राजनीति के बड़े संगठनों में से एक भारतीय जनता पार्टी ने अपना 46वां स्थापना दिवस पूरे जोश और गर्व के साथ मनाया। इस मौके पर जनपद चित्रकूट की ग्राम पंचायत गढ़चपा के बूथ संख्या 299 एवं 300 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के मंत्र को जीवंत किया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मां भारती की सेवा में भाजपा के योगदान को याद किया और संकल्प लिया कि अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी भूमिका और भी सशक्त बनाएंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की चर्चा की

बच्चों को सम्मानित करते अधिकारी

और सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में भाजपा का जयघोष करते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन की शक्ति का परिचय दिया व नवनिर्माण के पथ पर पार्टी को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक राजनीतिक ऊर्जा संचयन का क्षण था, जहां बूथ स्तर पर संगठन की जड़ों को और मजबूत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह, केशव शुक्ला, मनीष सिंह, बुद्ध विलास शुक्ला समेत दर्जनों समर्पित कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages