नवरात्र महोत्सव : द्वारे तिहारे बड़ी भीड़ ओ जगदंबे मइया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 4, 2025

नवरात्र महोत्सव : द्वारे तिहारे बड़ी भीड़ ओ जगदंबे मइया

नवरात्र पर्व के दौरान देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का लग रहा तांता 

चैत्र नवरात्र उत्सव की धूम जारी, जयकारों से गूंज रहे मंदिर, भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा

बांदा, के एस दुबे । नवरात्र महोत्सव के दौरान देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। जगत माता के दरबार में मत्था टेकने वालों की लंबी फेहरिश्त है। शहर के महेश्वरी देवी मंदिर और बाबूलाल चौराहा स्थित काली देवी मंदिर के साथ ही गिरवां खत्रीपहाड़ परिसर में विराजमान जगत माता विंध्यवासिनी देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।देवी मंदिराें में हवन, यज्ञ व कन्या भोज आदि के कार्यक्रम श्रद्धा व भक्ति के बीच चल रहे हैं। बड़ी संख्या मे भक्तजन माता के सत्तम स्वरूप काल रात्रि की पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं और माता के जयकारों से समूचा वातावरण देवीमय बना हुआ हैं। चैत्र नवरात्र की सत्तमी पर मंदिरों में भक्तों का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। शुक्रवार को माता के सत्तम स्वरूप मां कालरात्रि की देवी भक्तों ने मंदिरों में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की व जलाभिषेक किया। माता को प्रसन्न करने के लिए नारियल, पान, बताशा आदि का

जगत माता मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

प्रसाद अर्पण किया। शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में हवन यज्ञ के अनुष्ठान व कन्या भोज के कार्यक्रम जो प्रतिपदा से शुरू हुए थे वह अनवरत जारी हैं। इस बीच मांगलिक कार्यों की मनौती पूर्ण होने पर देवी भक्त गाजे बाजे के बीच बधाइयां लेकर माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। प्रत्येक मंदिर में सुबह से ही भक्तों का मेला लगा रहता है। इसी प्रकार गिरवां क्षेत्र अंतर्गत खत्री पहाड़ में विराजमान मां विध्यवासिनी का मेला भी धूम से चल रहा है। बड़ी संख्या में देवी भक्त माता के दरबार में पहुंचकर माथा टेक रहे हैं और पुण्यलाभ अर्जित कर रहे है। यहां पर मां विध्यवासिनी के दर्शन के लिए जनपद के अलावा मध्यप्रदेश व अन्य जनपदों के बड़ी संख्या में लोग आकर मां का दर्शन वंदन कर रहे हैं। मेला कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। रात्रि में श्रद्धालुभक्तों के लिए सजे हुए मेले में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। जिनका लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के अलावा सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद नजर आ रही हैं। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages