अतुल्य है समाज में महापुरुषों का योगदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 5, 2025

अतुल्य है समाज में महापुरुषों का योगदान

सपा ने मनाई महान ऋषि कश्यप, महाराज राजा निषाद गुहा व चक्रवर्ती अशोक सम्राट की जयंती

फतेहपुर, मो. शमशाद । सपा ने शनिवार को महान ऋषि कश्यप, महाराज राजा निषाद गुहा व चक्रवर्ती अशोक सम्राट की जयंती मनाई। महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए सपाइयों ने उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। कहा गया कि महापुरुषों का सम्मान करके ही सही मायने में समाज को मजबूती प्रदान की जा सकती है। पार्टी कार्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महान ऋषि कश्यप, महाराज राजा निषाद गुहा व चक्रवर्ती राजा अशोक सम्राट के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऋषि कश्यप को हिंदू धर्म में एक पूजनीय वैदिक ऋषि के रूप में जाना जाता है। जो सप्तर्षियों में से एक थे। कश्यप ऋषि ने सृष्टि की रचना की थी। इसलिए उन्हें सृष्टि का सृजक भी कहा जाता है।

महापुरूषो के चित्र पर माल्यार्पण करते सपाई।

निषादराज के संबंध में बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह श्री राम के बाल सखा और प्रिय मित्र थे। जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने सम्राट अशोक के जीवन पर रोशनी डाली। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, विधायक ऊषा मौर्या, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, पूर्व सांसद डॉ अशोक पटेल, सुशील पटेल दोषी, वीरेंद्र यादव, रामेश्वर दयाल उर्फ दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, विपिन यादव, रीता प्रजापति, राम कृपाल सोनकर, सूरजपाल रावत, राम नरेश पटेल, सुघर लाल यादव, रौनक पटेल दोषी, जगनायक सचान, डा. अमित पाल, अमित मौर्या, नन्द किशोर पाल, संगीता राज पासवान, कपिल यादव, रईस खान, हीरालाल साहू, सुहैल खान हेमू, सुनील उमराव, विकल्प मौर्या, धीरेन्द्र मौर्या, हिमाशु सिंह मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages