सपाईयों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की मनाई जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 11, 2025

सपाईयों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की मनाई जयंती

चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर जीवन पर डाला प्रकाश

फतेहपुर, मो. शमशाद । समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को महान समाज सुधारक लेखक महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपाईयों ने उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। जन्म जयंती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपाईयों ने हिस्सा लिया। चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात एक सूक्ष्म गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल रावत व संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले

महात्मा ज्योति फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।

एक महान लेखक थे। जिन्होने अपनी लेखनी के जरिए समाज सुधार के कई काम किए। उनके कामों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनके बताए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विपिन यादव, पूर्व जिला महासचिव डीजी कुशवाहा, हीरालाल साहू, बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ अमित पाल, जगनायक सचान, अश्विनी यादव, मुन्ना बाजपेई, सुहैल खान हेमू, नरेंद्र लोधी सभासद, राजेश कुमार भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages