नगर निगम में सामूहिक रूप से मनाया गया होली मिलन समारोह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 7, 2025

नगर निगम में सामूहिक रूप से मनाया गया होली मिलन समारोह

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनन्द मिश्र महामंत्री सै कैसर रज़ा सहित 60 सदस्यीय नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं अन्य महासंघ के सहयोगी संगठन  उ.प्र. नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के राम कुमार रावत अध्यक्ष, जीतेन्द्र सिद्धार्थ महामंत्री सहित 28 सदस्यीय तथा नगर निगम नियमित एवं संविदा सफाई कर्मचारी संघ के रूपेश उर्फ पिन्टू अध्यक्ष, सुमित कुमार बाल्मीकि महामंत्री सहित 15 सदस्यीय नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भी शपथ ग्रहण एवं नगर निगम एवं जलकल परिवारजनों होली मिलन समारोह सामूहिक रूप से नगर निगम लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ हाल में सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डा दिनेश शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं  राज्य सभा सदस्य तथा विशिष्ठ अतिथि मा महापौर नगर निगम लखनऊ के साथ-साथ पार्षद, नगर आयुक्त, महाप्रबन्धक,


जलकल एवं अन्य उच्चाधिकारी तथा बड़ी संख्या में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं उ.प्र. स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष रमाकान्त मिश्र, मुन्ना हजारिया, अखिलेश सिंह उपाध्यक्ष वाराणसी नगर निगम एवं अन्य प्रान्तीय पदाधिकारी, उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, सतीश कुमार पाण्डे/राम कुमार धानुक महामंत्री, अध्यक्ष उ.प्र. राज्य कर्मचारी परिषद, मनोज मिश्र एवं घनश्याम यादव, महामंत्री उ.प्र. राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री राम अचल, अर्जुन यादव, नगर निगम जलकल नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ /महामंत्री नितीन त्रिवेदी, आकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages