लघु उद्योग भारती के पुनः सतेन्द्र अध्यक्ष व अमित बने महासचिव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 27, 2025

लघु उद्योग भारती के पुनः सतेन्द्र अध्यक्ष व अमित बने महासचिव

काशी प्रांत के फतेहपुर में बनें सबसे ज्यादा 115 सदस्य 

फतेहपुर, मो. शमशाद । लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह व महासचिव अमित गुप्ता ने नाम पर शीर्ष संगठन ने भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः पदभार सौंपा है। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह को दोबारा अवसर मिला। कोषाध्यक्ष पद पर आनंद गुप्ता और अभिषेक कुमार को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। रविवार को ज्वालागंज स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां संगठन का 32 वां स्थापना दिवस मनाया गया और नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान काशी संभाग के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। साथ ही महिला इकाई का भी गठन हुआ। महिला इकाई के रूप में आशा रानी को जिला संयोजिका बनाया गया है।

लघु उद्योग भारती की नवमनोनीत जिला कार्यकारिणी। 

मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में औद्योगिक इकाई लगाना बड़ा कठिन काम था क्योंकि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार कार्य नहीं कर रहे थे। ऐसे में सतेंद्र सिंह ने मलवां औद्योगिक क्षेत्र में इकाई लगायी तो उन्हें भी जमीनी हकीकत से दो चार होना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशा के अनुसार सतेंद्र सिंह ने जिले में दम तोड़ रहीं इकाइयों को संभालने का कार्य शुरू किया। संबंधित अधिकारियों से बातचीत शुरू हुयी लेकिन जनपद के अधिकारियों का सहयोग नहीं मिला। ऐसे में उन्हें शासन का रुख करना पड़ा। सतेंद्र सिंह ने शासन के साथ लगातार बैठकर करके फतेहपुर औद्योगिक क्षेत्र में कई विकास के कार्य कराए। मुख्य अतिथि ने कहा कि सतेंद्र सिंह के बारे में जानकारी हुई तो उन्हें लघु उद्योग भारती से जोड़ने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की गयी। जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने जिले की कई इकाइयों को संगठन के साथ जोड़कर संगठन को बहुत मजबूत करने का कार्य किया। सतेंद्र सिंह की सक्रियता और समर्पण का ही परिणाम रहा कि काशी संभाग के 11 जनपदों में सबसे ज्यादा सदस्य फतेहपुर लघु उद्योग भारती में है। अब तक 115 से अधिक सदस्य संगठन में शामिल हो चुके हैं और लगातार सदस्यता भी ग्रहण कर रहे हैं। इस मौकेपर नारायण गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, कृष्णानंद सिंह, आकाश गुप्ता, जीपी वैश्य, नोमान अहमद कादरी, अजय प्रताप, प्रशांत कुशवाहा, फारूक अहमद खान, दीपक कुमार साहू, पवन कुमार सरावगी, प्रेम चंद्र गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, सुशील सक्सेना, सुनील सिंह, राजेंद्र कुमार, अशोक गुप्ता, मनोज गुप्ता, शिवम साहू, अभिजीत पटेल आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages