बांदा, के एस दुबे । जनपद की सरकारी और गैर सरकारी इमारतों में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह मनाया गया। अधिकारियों ने पुष्प अर्पित करते हुए बाबा साहब को नमन किया तो राजनीतिक दलों के लोगों ने कार्यालयों में बैठकों का आयोजन कर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही जजी चौराहे पर स्थित आंंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गाजे-बाजे के साथ पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पर अनुयायियों ने शोभायात्रा को रोककर पुष्प वर्षा की और शोभायात्रा में शामिल अनुयायियों को जलपान कराया।
 |
| चिल्ला में दीप जलाकर आंबेडकर जयंती मनाते भाजपाई व अन्य। |
इसके अलावा शहर के विद्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। आल इंडिया कर्मचारी शिक्षक विकास परिषद के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क सदर तहसील से बाइक रैली निकाली गई। विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी व नगर पालिकाध्यक्ष मालती बासू ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, जयनारायण श्रीवास, राजेश कुमार, रामकेश, रामचंद्र सोनकर ने रैली की निगरानी की। न्याय फाउंडेशन के
 |
| आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शपथ लेते भाजपाई। |
संयोजक सुनील वर्मा, शैलेंद्र राय, धीरेंद्र, विक्रम सिंह, राजकुमार, धर्मराज आदि मौजूद रहे। चिल्ला पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या चिल्ला क्षेत्र तिंदवारी की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मीरा देवी, माधुरी पांडेय, सुहैल ने जन्म दिवस मनाया। बच्चों के साथ रैली भी निकाली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पदारथपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामसुफल कश्यप, सादीमदनपुर के प्रधानाध्यापक इंद्रजीत निषाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकला के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय चिल्ला भाग-2 की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अर्चना देवी, प्राथमिक विद्यालय चिल्ला की प्रधानाध्यापिका गीता देवी ने संविधान निर्माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित
 |
| तिंदवारी में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राज्यमंत्री। |
कुमार निगम पैलानी ने पैलानी मंडल के चिल्ला में दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पैलानी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, आलोक बाबा, राकेश निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतर्रा में कस्बे के अंबेडकर पार्क पर भाजपाइयों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संगीता वेद निराला, प्रभारी अधिशासी अधिकारी व एसडीएम राहुल द्विवेदी,
 |
| तिंदवारी में शोभायात्रा में शामिल घोड़ा। |
डॉ. रमेश शर्मा, डॉ. अनुराग द्विवेदी, आत्माराम शुक्ला, राहुल गौतम, अमन गुप्ता, द्वारिका लखेरा, पूर्व चेयरमैन भरतलाल कोटार्य, राकेश गौतम, राजकिशोर बाजपेई, उमा चतुर्वेदी सहित आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा की अगुवाई में सोमवार को डॉ.आंबेडकर जयंती पर उनकी मूर्ति में माल्यार्पण करके नमन किया गया। इस मौके पर विवेक बिंदु तिवारी, सनी गुप्ता, बृजभूषण सिंह यादव, रामधनी रैकवार, सोमचंद्र जाटव, नीरज द्विवेदी, किरण वर्मा, सहित आदि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिंदवारी में डाॅ.आंबेडकर वाल्मीकि कल्याण सभा के तत्वाधान में शोभा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू ने फीता काटकर
 |
| पैलानी में बाइक रैली निकालते हुए अनुयायी। |
शोभायात्रा का शुभारंभ किया। चेयरमैन ने सभी को जलपान कराया। रमेशचंद्र साहू, मुन्ना लाल बाल्मिक, रामचरण मुंगेर, अल्लू वाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि रहे। मूंगुस गांव में भी बाल्मिक समाज द्वारा जयंती मनाई। तिंदवारी के ग्राम गोधनी, गोखरही में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, मंदेशराज सिंह,अनूप तिवारी, अजय प्रताप सिंह आदि रहे। जौहरपुर तिलका डेरा में जनसभा हुई। दलजीत सिंह वीरू ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सशक्तिकरण और विकास के लिए बाबा साहब द्वारा किए गए। जसपुरा में ब्लाक
 |
| बबेरू में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते जिला पंचायत अध्यक्ष व नगर पंचायत चेयरमैन। |
परिसर से लेकर कस्बे में आंबेडकर जयंती की धूम रही। इस दौरान बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह यादव, एडीओ आईएसबी प्रदीप अनुरागी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुरु प्रसाद समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी निकाली और जय भीम और बाबा साहब अमर रहे जैसे नारे लगाए। वार्डेन पूनम गुप्ता, यामिनी कौशल, मीनाक्षी कश्यप, रंजना, मौजूद रहे। पीजीएस विद्यालय में प्रधानाचार्य जय नारायण सिंह की अगुवाई में गोष्ठी हुई। बीडीओ धनराज कोटार्य ने संबोधित किया। पैलानी में आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभी ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माता को नमन किया। कुशवाहा डेरा पैलानी से एक सैकड़ा बाइकों से रैली निकाली गई। आंबेडकर नगर मोहल्ले में समापन हुआ। अनुयायियों व
 |
| बबेरू में जुलूस में शामिल लोग। |
भाजपाइयों ने यहां मंदिरों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान रामबाबू श्रीवास, अंकित साहू विद्यार्थी परिषद, अनुराग शिवहरे, मनोज वर्मा, ज्ञान वर्मा, अमन बख्शी आदि शामिल रहे। अतर्रा में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने छात्रों को डॉ.अंबेडकर के विचारों से अवगत कराया। संत विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रबंधक अनिल मिश्रा व प्रधानाचार्य नारायण मिश्रा ने उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। तुलसी फ्लावर गार्डन स्कूल के प्रधानाचार्य जुगल सोनी ने छात्रों को संविधान निर्माता के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक सूर्यभान त्रिवेदी, सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रबंधक आशीष पांडेय तथा हिंदू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अवधेश चंद्र मिश्रा, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक प्रो. एसपी. शुक्ला और कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी ने पुष्पांजलि अर्पित की। बबेरू कस्बे में मरका तिराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर समाजसेवियों,
 |
| जसपुरा में श्रद्धांजलि अर्पित करतीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं। |
राजनैतिक दलों व बाबा साहब के अनुयायियों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा औगासी रोड, कमासिन रोड, ओरन रोड, अतर्रा रोड, तिंदवारी रोड पहुंची। शिवप्रसाद, जगदीश प्रसाद, जयकरन श्रीवास, रामफल त्यागी आदि मौजूद रहे। उधर, सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने मरका तिराहे पर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छेदीलाल गुप्ता, वरुण यादव, ज्ञान सिंह, केके महंत आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, चेयरमैन डॉ. विवेकानंद गुप्ता, ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, सुधीर कुशवाहा, श्यामजी मिश्र, सौरभ शिवहरे, विनय तिवारी, संदीप सिंह, संतोष नंदनगौतम, राजीव मिश्र आदि ने भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हरी प्रसाद सिंगरौर आवासीय विद्यालय में मानवता के पोषण डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधानाचार्या पूनम रस्तोगी और जेपी शर्मा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम मनोहर राव ने आंबेडकर चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। इधर, शहर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ.अंबेडकर का जन्मोत्सव मनाया गया। प्राचार्य प्रो.दीपाली गुप्ता की उपस्थिति में राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी डाॅ. सबीहा रहमानी ने काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण के बा काव्य पाठ हुआ। रेंजर्स छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।छात्रा यशी द्विवेदी ने काव्य पाठ किया।
No comments:
Post a Comment