चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । महिला कल्याण विभाग ने अक्षय तृतीया के मौके पर 26 अप्रैल से 5 मई 2026 तक आपरेशन मुक्ति अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य बाल विवाह व बाल श्रम की समस्या को समाप्त करना है, साथ ही ड्रॉपआउट बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें स्कूल से जोड़ना है। रामघाट व मत्यगजेन्द्रनाथ शंकरजी मन्दाकिनी तट पर इस अभियान में बालश्रमिकों की खोज करते हुए दुकानों का निरीक्षण किया गया व दुकानदारों को बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ जागरूक किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं
![]() |
| बाल श्रम के खिलाफ जांच करते अधिकारीगण |
ने इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने का संकल्प लिया। डीएम के मार्गदर्शन में यह अभियान जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र की देखरेख में प्रारंभ हुआ। बाल संरक्षण अधिकारी डॉ सौरभ सिंह, श्रम विभाग के महेंद्र शुक्ला, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, और चाइल्ड लाइन के अधिकारी इस अभियान में शामिल हुए।


No comments:
Post a Comment