चित्रकूट में वन नेशन, वन इलेक्शन पर नारी संगोष्ठी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 22, 2025

चित्रकूट में वन नेशन, वन इलेक्शन पर नारी संगोष्ठी

नारी शक्ति बनी जन-जागरण की अग्रदूत

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । धर्मनगरी में वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर आयोजित विचार संगोष्ठी एक ऐतिहासिक मंच बन गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी ने इसे जन-जागरण अभियान में तब्दील कर दिया। मुख्य अतिथि एवं भाजपा नेता, प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि हर बड़े बदलाव में महिलाओं की भूमिका निर्णायक रही है। एक साथ चुनाव का यह विचार लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है, और इसमें नारी शक्ति की भागीदारी सबसे अहम होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डा प्रमिला मिश्रा ने इसे संसाधनों की बचत और स्थिर शासन की दिशा में आवश्यक कदम बताया। विशिष्ट अतिथि रंजना

नारी संगोष्ठीप पर मौजूद महिलाएं

उपाध्याय ने इसे केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीति का परिणाम बताते हुए महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता के नए द्वार खोलने वाला बताया। कार्यक्रम की संयोजिका दिव्या त्रिपाठी ने सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति को कार्यक्रम की सफलता का प्रतीक बताया और कहा कि अब नारी शक्ति परिवर्तन की सूत्रधार बन चुकी है। इस मौके पर अंजू वर्मा, राजेश्वरी द्विवेदी, अर्चना सिंह, साधना सिंह और किरण सहित कई प्रमुख महिलाएं मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages