रामनवमी के जुलूस वाले मार्ग का निरीक्षण कर व्यक्त किया संतोष
फतेहपुर, मो. शमशाद । रामनवमी पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के रोड चार्ट का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविनाश त्रिपाठी व अपर जिलाधिकारी न्यायिक धर्मेंद्र प्रताप ने निरीक्षण किया। रामलीला पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संतोष व्यक्त किया। बताते चलें कि रामनवमी के पर्व को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया था कि पर्व के दौरान जुलूस वाले मार्गों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराया जाए। राम भक्तों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जगह-जगह पानी के टैंकर भी खड़े करवाए जाएं। निर्देशों पर अमल करते हुए पालिका के सफाई कर्मियों ने जद्दोजहद
![]() |
| रामलीला मैदान में व्यवस्थाओं का जायजा लेते एडीएम वित्त एवं राजस्व व एडीएम न्यायिक। |
करके मार्गों को साफ-सुथरा किया। कूड़े करकट को हटाकर चूने का छिड़काव कराया गया। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविनाश त्रिपाठी व अपर जिलाधिकारी न्यायिक धर्मेन्द्र प्रताप पालिका के अधिकारियों संग मार्गों पर निकले। दोनों अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद आफताब अहमद, रामलीला कमेटी के रामजी, पुत्तन रस्तोगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष के अलावा नगर पालिका से मोहम्मद हबीब, क्षेत्रीय सुपरवाइजर मोहम्मद आरिफ टीम के साथ रामलीला मैदान में उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment