कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के होली मिलन में दिखा भाईचारा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 7, 2025

कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के होली मिलन में दिखा भाईचारा

डीएम ने सभी को बधाई देकर आपसी सौहार्द पर दिया बल 

नव निर्वाचित कमेटी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

फतेहपुर, मो. शमशाद । उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के होली मिलन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी सुल्तानपुर, उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव जौनपुर, प्रांतीय महामंत्री अजीत उपाध्याय फिरोजाबाद, संगठन मंत्री शैलेन्द्र पटेल प्रयागराज सहित अन्य जनपदों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रान्तीय अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर संघ के प्रति निष्ठा हेतु शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि जनपद की किसी भी समस्या हेतु प्रदेश संगठन हर समय उनके साथ है। डीएम रविन्द्र सिंह ने कर्मचारियों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी को किसी भी तरह की व्यक्तिगत एवं शासकीय समस्या हो तो वह किसी समय मुझसे मिल सकता है। यथासंभव समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। डीएम ने कहा कि यहां के कर्मचारियों में जितना आपसी सौहार्द एवं सहयोग की भावना देखने को मिलती है यह एक अपने आपमें उदाहरण है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं

होली मिलन समारोह को संबोधित करते डीएम रविन्द्र सिंह।

राजस्व अविनाश त्रिपाठी व न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप ने कर्मचारियों को होली की बधाई दी। प्रशासनिक अधिकारी संरक्षक मो. ताहिर अली ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर अध्यक्ष सरफराज हुसैन, महामंत्री राम किशोर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला साहू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार, संयुक्त मंत्री सर्वेश कुमार, संगठन मंत्री प्रदीप सिंह चंदेल, वरिष्ठ प्रतिनिधि राजेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सोनी, आडीटर राशि एकलाख, सांस्कृतिक सचिव राम बाबू, प्रवक्ता ऐश्वर्य मिश्रा, सह प्रवक्ता बंदनेश, मीडिया प्रभारी अमित पाल, प्रचारक प्रथम सीमा पुरवार, द्वितीय सर्वेश श्रीवास्तव, कार्यालय सचिव धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, वरिष्ठ प्रतिनिधि शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सदस्य संजीव कुमार, श्याम बहादुर, सत्येन्द्र पटेल भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages