नेशनल हेराल्ड घोटाले में दो हजार करोड़ से अधिक संपत्ति हड़पने का आरोप
बांदा, के एस दुबे । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कचहरी तिराहा स्थित अशोक लाट चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा किए गए नेशनल हेराल्ड घोटाले के मामले में जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला फूंक करके अपना विरोध व्यक्त किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में लोकसभा में प्रतिपक्ष के कांग्र्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा 665 करोड़ की अटल संपत्ति तथा 90.02
![]() |
| अशोक स्तंभ तिराहे पर पुतला फूंकते भाजपाई। |
करोड रुपए के साथ साथ 2 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति हड़पने का नेशनल हेराल्ड घोटाला किए जाने के खिलाफ अशोक लाट तिराहे पर प्रदर्शन के साथ दोनो नेताओं का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, संतोष गुप्ता संतू, विवेक त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह धीरू, शैलेन्द्र वर्मा ,रजत सेठ, अंकित बासु, राजेश गुप्ता, अनिल प्रजापति, अमर सिंह यादव, यशराज गुप्ता, अनमोल द्विवेदी, आशीष अवस्थी, बाबूराम निषाद, राममिलन तिवारी आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment