पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा 21 को छावनी में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 19, 2025

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा 21 को छावनी में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे

कानपुर, प्रदीप शर्मा - भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारतीय सेना के सम्मान में जिला स्तर पर भव्य भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकालने के बाद अब पार्टी विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगी। 21 मई को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा छावनी विधानसभा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। 22 मई को किदवई नगर विधानसभा में विधायक महेश त्रिवेदी और 23 मई को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में महाराजपुर विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के कार्यक्रम को लेकर छावनी, किदवई नगर और महाराजपुर विधानसभा में दो दर्जन से अधिक जगहों पर जाकर छोटी छोटी मोहल्ला बैठकें की। मोहल्ला बैठकों में उन्होंने आम जनमानस को बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा


में शामिल होने की अपील की। शिवराम सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों के अलावा यात्रा में साधु संत,सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट, सिविल डिफेंस, अधिवक्ता संघ, व्यवसाई आदि लोगों को  आमंत्रित किया जा रहा है। भाजपा दक्षिण मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी के मुताबिक पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा सायं 4 बजे क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म स्मृति की जिला संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत सायं 5 बजे छावनी विधानसभा में तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।  इस अवसर पर रघुनंदन भदौरिया, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, वीरेंद्र दिवाकर, राजन चौहान, शिवपूजन सविता, अनुराग शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages