तीन किलो 550 ग्राम हरे गांजा के साथ एक गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 19, 2025

तीन किलो 550 ग्राम हरे गांजा के साथ एक गिरफ्तार

बोरवेल के पीछे खेत में की जा रही थी गांजा की खेती

फतेहगंज के बजरंगपुर गांव में पुलिस ने की छापामारी

बांदा, के एस दुबे । बोरवेल के पीछे खेत में गांजा की खेती करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन किलो 550 ग्राम हरा गांजा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि गांजा की खेती करने के साथ ही बिक्री का काम भी किया जा रहा था। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहगंज पुलिस ने अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।फतेहगंज पुलिस को रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम बजरंगपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपने खेत में बने

पुलिस गिरफ्त में चंद्रपाल व बरामद हरा गांजा

बोरवेल के पास अवैध गांजे की खेती की खेती की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम बजरंगपुर में मौके पर छापेमारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मौके से तीन किलो 550 ग्राम अवैध हरा गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए अधेड़ व्यक्ति ने अपना नाम चंद्रपाल यादव निवासी बजरंगपुर फतेहगंज बताया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक गिरीशचंद्र यादव, कांस्टेबल आलोक आचार्य व शेख रजा शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages