संघ शिक्षा वर्ग हेतु भूमि पूजन सम्पन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 19, 2025

संघ शिक्षा वर्ग हेतु भूमि पूजन सम्पन्न

कानपुर, प्रदीप शर्मा - कार्यकर्ताओं में सर्वांगीण प्रवीणता लाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करता है। इन वर्गों से प्रशिक्षित स्वयंसेवक संघ की कार्य पद्धति से भली भांति परिचित होते हैं और आगे चलकर यही स्वयंसेवक राष्ट्र की सेवा में अपना तन मन धन लगा देते हैं। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक श्रीराम जी ने रविवार को मेहरबान सिंह पुरवा स्थित सी.एच.एस. गुरुकुलम में वर्ग व्यवस्था संचालन टोली की बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जैसे स्वागत, आवास,  स्वच्छता, भोजनालय, आपूर्ति, चिकित्सा, जल, विद्युत शारीरिक प्रक्षालन आदि पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 25 मई से 10 जून तक लगने वाले संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) में 21 जिलों से लगभग 500 प्रशिक्षणार्थी गुरुकुलम में रहेंगे। इन्हें प्रशिक्षण के साथ संस्कार एवं अनुशासन का पाठ  अपने व्यवहार से सिखाना सभी व्यवस्थापकों का कर्तव्य है। बैठक में प्रान्त संघचालक


भवानीभीख ने व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात संघ शिक्षा वर्ग के सफल आयोजन के लिए प्रान्त संघचालक भवानीभीख एवं प्रान्त प्रचारक  श्रीराम जी ने भूमिपूजन एवं हवन किया। व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं ने भी  यज्ञ में आहूतिया दी। इस अवसर पर सर्वव्यवस्था प्रमुख अंकुर दीक्षित , सह व्यवस्था प्रमुख प्रशान्त  , विभाग कार्यवाह साहब लाल , विभाग प्रचारक बैरिस्टर जी, भाग संघचालक राधेश्याम, भाग कार्यवाह सुशील कटियार , सुशील अवस्थी,भाग प्रचारक यश, मोहित यादव ,विमल द्विवेदी,विमल परिहार कुंदन सिंह, अजय यादव , रॉबिन, राम बहादुर, योगेंद्र सचान , अजय त्रिपाठी, सुबोध, राकेश सचान, संस्कार शुक्ला, अशोक, दिनेश, आलोक, आर्यन, धर्मपाल, आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages