राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 9, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

जगह-जगह हुई फूलों की वर्षा, हिंदुओं को संगठित व जागृत होने के लिए किया जागरूक

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर के प्रमुख मार्गां पर पथ संचलन किया। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। पथ संचलन के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही। हिंदुओं को संगठित होने और जागृत करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संचलन किया। नगर में हिंदू समाज को संगठित करने व जागृत करने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गण वेश में पथ संचलन किया। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। पथ संचलन के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं। पथ संचलन लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुआ। गण वेश में गाजे बाजे के साथ पथ संचलन मोहल्ला फाटक बाजार, मेंन बाजार होते हुए महाजनी गली होते हुए कटरा मोहल्ला पहुंचा। यहां से मोहल्ला बजरिया होते हुए खजुहा चौराहा होते हुए ललौली चौराहा पहुंचा। जहां से पथ संचलन तहसील रोड होते हुए गांधी चौराहे पहुंचा। इसके बाद बर्तन गली, घियाही गली, फाटक बाजार होते

कस्बे में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी। 

हुए मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुनः समाप्त हो गया। अंत में बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ऋतुराज, जिला संघ चालक राम प्रकाश सिंह चौहान, जिला प्रचारक अरुण, नगर संघ चालक राम बहादुर सिंह, नगर कार्यवाह राजकुमार सोनी, नगर प्रचारक रविंद्र, मुख्य शिक्षक सह नगर कार्यवाह हर्षित त्यागी विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर, चेयरमैन पति रामकुमार साहू, पूरन सिंह, बृजेश मिश्रा के अलावा विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के राजेश सिंह, विमलेश बाजपेई, जयंत चोपड़ा आदि लोगों ने पद संचलन के दौरान फूलों की वर्षा की। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages