राष्ट्र प्रेम हमें एकजुट रखती है : डॉ श्याम बाबू गुप्ता विभाग संघचालक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 11, 2025

राष्ट्र प्रेम हमें एकजुट रखती है : डॉ श्याम बाबू गुप्ता विभाग संघचालक

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  मुस्कुराए कानपुर के हैप्पीनेस सेंटर पर राष्ट्र प्रेम विषय पर रविवार को टॉक शो का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संघचालक डॉ.श्याम बाबू गुप्ता, संस्थापक डॉ.सुधांशु राय, कर्नल सिद्दीकी अवध बिहारी मिश्रा एवं राजेश ग्रोवर द्वारा किया गया। विभाग संघचालक डॉ.श्याम बाबू गुप्ता ने कहा राष्ट्र प्रेम एक ऐसी भावना है जो हमें एकजुट रखती है युवाओं में भावना जागृत करने की जरूरत है। संस्थापक डॉ.सिधांशु राय ने कहा कि शहर की भलाई और विकास के लिए कार्य करना भी राष्ट्र प्रेम का एक स्वरूप है,एवं राष्ट्र प्रेम की शिक्षा विद्यालय स्तर से शुरू हो।


मुख्य वक्ता रिटायर्ड कर्नल जाहिद सिद्दीकी ने वर्तमान परिदृश्य के अंतर्गत कहा कि किसी भी देश की सुरक्षा कायम रखने में राष्ट्र प्रेम एक हथियार के रूप में कार्य करता है। उमेश पालीवाल के अनुसार नागरिकों से प्रेम की भावना रखना हमारा धर्म है और यही राष्ट्र प्रेम है। रिटायर्ड कर्नल आर के दीक्षित ने कहा कि राष्ट्र प्रेम सिर्फ सैनिकों तक सीमित न होकर हर नागरिक में होना चाहिए उन्होंने कहा नागरिकों से ही देश का वजूद है। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी रतन श्रीवास्तव ने कहा हमें यह विश्वास रखना चाहिए कि जिला प्रशासन के अधिकारी हमेशा अपने नागरिकों से स्नेह रखते हैं। रिटायर्ड मेजर पूर्णिमा दीक्षित ने कहा कि राष्ट्र प्रेम देश को बेहतर बनाने को प्रेरित करती है। मीडिया एक्सपर्ट विशेष शुक्ला ने कहा कि राष्ट्र प्रेम हमेशा हमारी संस्कृति रही है  जिसने हमें विश्व शक्ति बनाया प्राथमिक शिक्षा के स्तर से राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करनी है। प्रखर वक्ता अवध बिहारी मिश्रा ने कहा कि अगर हम एकजुट रहे तो कोई भी देश हमारा बाल बांका नहीं कर सकता उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से राष्ट्र प्रेम को दर्शाया। सिमरनजीत सिंह ने कहा आर्थिक विकास में भी राष्ट्र प्रेम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ सुरेश अवस्थी ने कहा कि मैं से सब लोग तक पहुंचना ही राष्ट्र प्रेम है। अरुणेंद्र सोनी ने कहा हमारा प्रथम एवं अंतिम लक्ष्य राष्ट्र प्रेम ही हो, डॉ सुशील मिश्रा  के अनुसार अगर राष्ट्र प्रेम नहीं तो कुछ नहीं। नरेश भक्तानी ने सिविल डिफेंस को आदर्श का स्वरूप बताया। समाजसेवी श्री गोपाल तुलस्यान, मनोज शुक्ला ने संयुक्त स्वर में कहा हम एक हैं और एक रहेंगे। कार्यक्रम का संयोजन राजेश ग्रोवर द्वारा एवं अतिथि स्वागत डॉ राव विक्रम सिंह द्वारा किया गया। डॉ सुधांशु राय ने राष्ट्र प्रेम के अनेक आयामों पर वक्ताओं से प्रश्न पूछे। धन्यवाद ज्ञापन शालिनी ग्रोवर ने किया। टॉक शो में प्रो.जी.एल.श्रीवास्तव, डॉ.बी.एन.आचार्य, अनूप द्विवेदी, अनिल गुप्ता  डॉ.स्मिता श्रीवास्तव, डॉ.ओम प्रकाश, आनंद मनीष अग्रवाल डॉ.पूनम रानी, उपेंद्र यादव  ने  अपने विचार रखें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages