चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को चित्रकूट में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। एलआईसी तिराहा से शुरू हुई यह यात्रा धनुष चौराहा होते हुए पुनः एलआईसी तिराहा पर समाप्त हुई। मां भारती के जयकारों और सेना के पराक्रम को नमन करते हुए जनसैलाब उमड़ पड़ा। धर्मपाल सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर की गई सैन्य कार्रवाई ने भारत की शक्ति और संप्रभुता का लोहा दुनिया से मनवाया है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज निर्णायक कार्रवाई करने
![]() |
| तिरंगा यात्रा में मौजूद भाजपाई |
वाला राष्ट्र बन चुका है। यह तिरंगा यात्रा वीर जवानों को श्रद्धांजलि और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत की तस्वीर है। इस मौके पर पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक आनन्द शुक्ला, पूर्व मंत्री चन्द्रिका उपाध्याय, आनन्द सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment