अहिल्याबाई होल्कर ने इतिहास में छोड़ी अमिट छाप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 20, 2025

अहिल्याबाई होल्कर ने इतिहास में छोड़ी अमिट छाप

बांदा, के एस दुबे । भाजपा ने पुण्य गाथा के रूप में मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती छात्र-छात्राओं को उत्कृट कलाकृति के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान महिलाओं में से एक थी, जिन्होंने अपने अद्भुद शासन, दूरदर्शिता एवं जन कल्याणकारी नीतियों से समाज को एक नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने न केवल मालवा क्षेत्र को समृद्ध व सशक्त बनाया, बल्कि देश भर के धर्म स्थलों, कुओं, तालाबों का निर्माण कर धार्मिक और सामाजिक सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भाजपा द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अंतर्गत शहर के आदर्श बजरंग इंटर कालेज, राजकीय महिला इंटर कालेज व आर्यकन्या इंटर कालेज में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ऐसी नारी शक्ति थी, जिन्होंने मातृत्व, नेतृत्व और धर्म सत्ता तीनों का संतुलन साधकर भारतीय इतिहास में अपनी अमित छाप छोड़ी है। वह राजसिंघासन नहीं बल्कि जनमानस के हृदय में विराजमान रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह

जयंती समारोह में छात्र को पुरस्कृत करते सदर विधायक।

राजपूत ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन यह बताता है कि यदि नारी शक्ति संकल्प लेंले तो वह समाज और राष्ट्र दोनों को एक नई ऊंचाई तक पहुंचा सकती है। उन्होंने जहां केदारनाथ से रामेश्वरम और द्वारिकाधीश से गया तक सांस्कृतिक विरासतों का पुनरुद्धार व लोकसेवा के समानांतर कार्य किये हैं, वहीं महारानी ने युद्ध के मैदान में मुगल आक्रांताओं के दाँत खट्टे किए हैं। जयंती कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित कलाकृतियों का अवलोकन कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संयोजक धर्मेन्द्र त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष मालती बासू व सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages