भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा समेत व्यापारियों ने लगाए गगनभेदी नारे
फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के आतंकवादियों पर करारा हमला करते हुए पहलगाम में शहीद सैलानियों का बदला ले लिया। जिसकी जानकारी जब शहरवासियों को हुई तो उनके बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा समेत उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गगनभेदी नारे लगाए और खुशियां मनाई। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे की अगुवई में पार्टी कार्यकर्ताआें ने आपरेशन सिंदूर पर जश्न मनाया। आतिशबाजी करके एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष श्री शिवहरे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद सैलानियों का बदला हमारे देश ने ले लिया है। देश के बहादुर सैनिकों ने आपरेशन सिंदूर चलाकर रातों रात पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। इस मौके पर विक्रम सिंह चंदेल, स्वरूप राज सिंह जूली, रोहित शुक्ला, बलराम सिंह, राजू चौहान, लाला
![]() |
| जश्न मनाते भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा व व्यापार मंडल के पदाधिकारी। |
कुरैशी, अनुपम दीक्षित, नरेश निषाद, राजू सविता, मोनू शिवहरे भी मौजूद रहे। उधर आपरेशन सिन्दूर की खुशी में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरण किया। शहर के वर्मा चौराहे पर उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, प्रदेश संयोजक अनिल वर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज चंद्रप्रकाश बब्लू गुप्ता, संरक्षक हंसराज सोनी, उपाध्यक्ष विनोद साहू, प्रभाकर सिंह चौहान, मुन्ना तिवारी, बेलू मिश्रा, बबला सोनी, नीरज पांडेय, बंटू मिश्रा, वसी अहमद, मो. अंजुम, कपिल, नरेश गुप्ता, अनिल मिश्रा, सुशील मिश्रा, कल्लू, प्रेम विश्वकर्मा, माधवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सोनी सहित स्थानीय नागरिकों ने भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगाते भारतीय सेना का हौसला बढ़ाते हुए मिष्ठान वितरण करके खुशी मनाई।


No comments:
Post a Comment