बाबा साहेब से लेकर तिरंगा यात्रा तक बीजेपी का सियासी शंखनाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 17, 2025

बाबा साहेब से लेकर तिरंगा यात्रा तक बीजेपी का सियासी शंखनाद

भाजपा का दलित संवाद

कांग्रेस-सपा पर तीखा हमला

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की राजनीतिक फिजा उस वक्त गरम हो गई जब भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में इस आयोजन को महज संवाद नहीं, बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीतियों का ऐलान बना दिया। मंच से धर्मपाल सिंह ने स्पष्ट कहा कि भाजपा सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चल रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रतिबद्ध हैं। धर्मपाल सिंह ने कांग्रेस व सपा पर आरोप लगाया कि इन दलों ने बाबा साहेब को कभी सम्मान नहीं दिया, बल्कि अपमानित किया। कहा कि कांग्रेस ने न सिर्फ बाबा साहेब को चुनाव में हराया, बल्कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया। सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव के मंच से बाबा साहेब को भूमाफिया कहकर अपमानित किया गया व उनकी

एससी संवाद कार्यक्रम में मौजूद भाजपाई

सरकार में दलितों के घर, खेत, खलिहान पर कब्जे हुए, झूठे मुकदमों में फंसाया गया और उन्हें दबाया गया। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक अभियानों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान, संगठन पर्व के अंतर्गत मंडल कार्यसमिति का गठन, और 18 से 23 मई तक तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों की घोषणा ने साफ कर दिया कि भाजपा आगामी महीनों में जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को और आक्रामक बनाएगी। इसी कड़ी में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए भाजपा नेताओं ने भारतीय सेना की वीरता को जनता से जोड़ने का आह्वान किया। सांस्कृतिक और महिला सशक्तिकरण के मोर्चे पर भी भाजपा ने लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती को अभियान के रूप में मनाने का ऐलान किया। जिला अध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी के हर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें। जिसमें पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल समेत सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages