भाजपा अहिल्याबाई होल्कर की सनातन पुनर्स्थापना को जन जन तक पहुंचाएगी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 17, 2025

भाजपा अहिल्याबाई होल्कर की सनातन पुनर्स्थापना को जन जन तक पहुंचाएगी

कानपुर, प्रदीप शर्मा - भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में शनिवार को  जिलाध्यक्ष शिवराम, विधायक महेश त्रिवेदी, रघुनंदन भदौरिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को भाजपा भव्य तरीके से मनाएगी। उन्होंने कहा कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थी। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर , अयोध्या, मथुरा से लेकर सोमनाथ तक अनेकों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। प्राचीनता और आधुनिकता का संगम जो उनके जीवन में था आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा 21 से 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत महिला स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय निकायों और महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान  बैठकें, गोष्ठियां ,शोभा यात्राएं महिला सशक्तिकरण दौड़, कॉलेज, विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक , नृत्य नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 व 20 मई को महिला महाविद्यालय और महिला इंटर कॉलेजों में महिला सशक्तिकरण दौड़ प्रतियोगिता होगी। 


21  व 22 मई को जिला कार्यालय में रानी अहिल्याबाई के जीवन और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान पर संगोष्ठी एवं उनके द्वारा घाट एवं मंदिर जीर्णोद्धार के अतुलनीय बलिदान को देखते हुए 23- 24 मई को पार्टी कार्यकर्ता उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात विभिन्न घाट , नदी, सरोवर, मंदिरों में आरती एवं साज सज्जा की जाएगी।  25 मई को अहिल्याबाई के जीवन दर्शन और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके योगदान पर प्रदर्शनी एवं 26 - 28 मई तक जिला स्तर पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन  होगा। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि को आमंत्रित किया जाएगा। 29- 30 मई के बीच नगर निगम स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन होगा जिसमें महिला पार्षदों एवं समाज की प्रमुख बुद्धजीवी एवं प्रभावशाली महिलाओं को बुलाया जाएगा।

इसी तरह 29 से 30 मई के बीच ब्लॉक स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन होगा, जिसमें महिला प्रधान, महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, महिला कोटेदार, महिला स्वयंसेवक सहायता समूह एवं अन्य बुद्धिजीवी महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 मई को रानी लक्ष्मी बाई होलकर का जन्म त्रिशताब्दी श्रद्धांजलि समारोह उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसमें महारानी के जीवन वृत पर नाट्य मंचन और  सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने जिला पदाधिकारियों मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों के बारे में चर्चा की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव,गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह,मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, राजन चौहान, शिवपूजन सविता,  वंदना गुप्ता, संजय कटियार, अर्चना आर्या, आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages