नारी शक्ति की प्रतीक बनी त्रिशती, चित्रकूट में गूंजा अहिल्या का गौरव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 20, 2025

नारी शक्ति की प्रतीक बनी त्रिशती, चित्रकूट में गूंजा अहिल्या का गौरव

भाजपा ने किया नमन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय संस्कृति व स्त्री नेतृत्व की अमर प्रतीक पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशाताब्दी स्मृति वर्ष के उपलक्ष्य में चित्रकूट जनपद के सभी विद्यालयों में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम किए गए। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन केवल स्मरण नहीं, बल्कि प्रेरणा का संचार बना। चित्रकूट इंटर कॉलेज में आयोजित प्रमुख कार्यक्रम में पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में अहिल्याबाई का स्थान अतुलनीय है। वे केवल एक शासक नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक आत्मा की रक्षक थीं। पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन दर्शन धर्म, सेवा और समाज कल्याण की त्रयी पर आधारित था। कहा कि एक साधारण परिवार में जन्म

कार्यक्रम में बैठे पूर्व सांसद व अन्य अतिथिगण

लेकर उन्होंने असाधारण कार्यों से भारत की आध्यात्मिक धरोहर को पुनर्जीवित किया। जिला अध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने उन्हें महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बताते हुए कहा कि अहिल्याबाई का जीवन हमें यह सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और सेवा से समाज को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में त्रिशती वर्ष में विभिन्न गतिविधियाँ की जा रही हैं। इनमें निबंध, वाद-विवाद, पोस्टर प्रतियोगिता से लेकर छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता तक, महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित कार्यक्रम शामिल हैं। इस मौके पर रणबीर सिंह चौहान, पूजा, मोहनी शुक्ला, दिवाशी पटेल, सेजल, सीमा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages