खजुहा कस्बे के विभिन्न स्थानों पर निकले स्वयंसेवक
बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर संघ की ओर से पथ संचलन किया गया। यह पथ संचलन खजुहा कस्बे के प्रमुख मार्ग में हुआ। पथ संचलन के दौरान पुलिस मौजूद रही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना केशव वर्ष पूरे होने पर खजुहा कस्बे में शाम से पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज परिसर से पथ संचालन प्रारंभ किया गया। यह पथ संचलन कॉलेज से प्रारंभ होकर राणन तालाब, शुक्लन गली, हनुमानगढ़ी, खोया गली आदि मार्गा से होते हुए वापस पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में समाप्त हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
![]() |
| खजुहा कस्बे में पंथ संचलन करते स्वयंसेवक। |
के जिला प्रचारक अरुण, राम प्रकाश सिंह, मंडल कार्यवाह अरविंद सनातनी, जिला शारीरिक प्रमुख अमित, खंड प्रचार प्रमुख अभिषेक, खंड बौद्धिक प्रमुख सुमित त्रिवेदी, सह नगर कार्यवाह बिंदकी हर्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष खजुआ रोहन श्रीवास्तव महामंत्री सत्यवीर के अलावा खजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नागेंद्र उत्तम, अमित द्विवेदी, हीरा दुबे, धर्मवीर यादव, शिवमोहन दीक्षित, शिवम बाजपेई, रोहित श्रीवास्तव, अरविंद सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment