55 से अधिक दोपहिया और 11 चौपहिया वाहनों पर हुई कार्रवाई
बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर कसा जा रहा शिकंजा
बांदा, के एस दुबे । बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। पिछले तीन दिनों से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में लगातार दोपहिया और चार पहिया वाहनों का चालान किया जा रहा है। गुरुवार को संयुक्त टीम ने 65 से अधिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों का चालान किया। बाइक सवार पुलिस कर्मियों को भी संयुक्त टीम ने रोका और हेलमेट लगाने की हिदायत दी। जिलाधिकारी जे. रीभा और एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर यातायात पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग संयुक्त चेकिंग कर रहा है। पीटीओ रामसुमेर यादव और यातायात प्रभारी संजय मिश्र ने गुरुवार को जजी तिराहे पर चेकिगं अभियान चलाया। दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाना, ट्रिपल सवारी,
![]() |
| जजी तिराहे पर बाइक सवार पुलिस कर्मी को रोकते पीटीओ रामसुमेर। |
मोबाइल ईयर फोन पर बात करना, चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट का प्रयोग ना करना, चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म का चढ़ा होना आदि सभी यातायात सुरक्षा के साधनों, मानकों का प्रयोग न किए जाने के तहत सघन अभियान चलाकर पीटीओ राम सुमेर यादव व यात्रा प्रभारी संजय मिश्रा के द्वारा लगभग 65 दो पहिया वाहनों का चालान व 11 चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट ना लगाए होने पर चालान किया गया। बता दें कि जिलाधिकारी ने
![]() |
| बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की लगी भीड़। |
विगत दिनों जनपद यातायात सुरक्षा को लेकर सभी विभागों के के साथ एक आवश्यक बैठक करते हुए निर्देश दिए थे कि कोई भी दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के ऑफिसों के मुख्य गेटों से प्रवेश न करने पाए। आदेश के अनुपालन में प्रतिदिन प्रशासन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है।



No comments:
Post a Comment