एचएल इंटर कॉलेज में आयोजित हुई सगोष्ठी पर हुई चर्चा
बांदा, के एस दुबे । जलवायु परिवर्तन की समस्या के निदान और प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित संस्था जीवन सुधा शिक्षा ,जल संरक्षण व पौधरोपण फाउंडेशन ने इंदिरा नगर स्थित एचएल इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया। प्रधानाचार्य रामस्वरूप साहू ने जल का दुरुपयोग न करने, अपने-अपने घरों में पौध लगाने, समय से विद्यालय आने और अपना कार्य पूर्ण समर्पण से करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। संस्था के संस्थापक व मुख्य मार्गदर्शक श्रीराम सिंह लोध ने विश्व के सबसे महत्वपूर्ण विषय जलवायु परिवर्तन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने इस समस्या के निदान के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संपूर्ण ब्रह्मांड में केवल पृथ्वी ग्रह पर ही जल है, इसलिए पृथ्वी पर ही जीवन का अस्तित्व है। इसका तात्पर्य यह है कि जल से ही जीवन है। इसलिए जल का सदुपयोग व जल संरक्षण वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल संरक्षण से ही पौधरोपण व जलवायु परिवर्तन की समस्या को हल किया जा सकता है। इन सब
![]() |
| संगोष्ठी के दौरान मौजूद फाउंडेशन पदाधिकारी व अन्य। |
के बावजूद हम जल संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हैं। उन्होंने जल को बचाने व उसके सदुपयोग के लिए विविध उपायों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मानव के साथ ही प्राणी व वनस्पति जगत के जीवन के लिए भूजल ही महत्वपूर्ण कारक है, इसलिए भूजल संरक्षण, उसका सदुपयोग व भूजल संवर्धन बहुत आवश्यक है। भूजल संवर्धन के लिए अपने मकानो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने ,तालाबों, कुंओं का जीर्णोद्धार करने ,खेतों की मेड़बंदी करने तथा खेत तालाब योजना को अपनाने के लिए उन्होंने प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक अजय शर्मा (आशु कवि ), अखिलेश यादव, शिवगोपाल सिंह, रणविजय पाल, मयंक सिंह, विजय साहू व केपी सर के साथ ही विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में विश्व के सबसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता के लिए अवसर प्रदान करने के लिए मुख्य अतिथि ने प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ का हार्दिक आभार व्यक्त किया |


No comments:
Post a Comment