सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए लोग, भाजपाइयों ने लहराया तिरंगा
भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा शहर
बांदा, के एस दुबे । बांदा। भारतीय सेना के अद्भुत साहस और पराक्रम का अद्वितीय परिचय देने वाले ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और मां भारती के वीर जवानों के सम्मान में शनिवार को भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा भाजपा ने निकाली। तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर में भ्रमण किया। रह-रहकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से शहर गूंज उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत कि अध्यक्षता व जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व जिला प्रभारी रामकिशोर साहू के नेतृत्व में राइफल क्लब बाबूलाल चौराहा से निकाली गई तिरंगा यात्रा अलीगंज , जिला परिषद चौराहा, अमर टाकीज चौराहा से मुख्य बाजार महेशवरी देवी चौराहा, छावनी होते हुए भाजपा कार्यालय पीली कोठी पहुंची, वहां यात्रा एक गोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गई। तिरंगा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता की जय व वन्दे मातरम के नारों से पूरा
![]() |
| तिरंगा यात्रा निकालते जनप्रतिनिधि, साथ में भाजपाई व शहरवासी। |
वातावरण गूँज रहा था। आयोजित गोष्ठी में जल शाक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि यह यात्रा न केवल हमारी सेना के शौर्य को सम्मानित करने का अवसर है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि भारत का हर नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि हमारी सेना ने दिखा दिया है कि भारत अब चुप नहीं रहेगा। यह तिरंगा यात्रा हर भारतीय के दिल में देशभक्ति कि भावना का जोश भरेगी। राष्ट्र के प्रति सर्वस्व न्योछावर करने का भाव भरेगी । जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर एक सैन्य कार्यवाही नहीं वल्कि देश के स्वाभिमान का प्रतीक है, साथ ही आतंकवाद के खिलाफ मजबूत कदम है। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपाई और शहरवासी शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment