अजय शुक्ला बनाए गए संस्कृत शिक्षक उत्थान समिति के कोषाध्यक्ष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 25, 2025

अजय शुक्ला बनाए गए संस्कृत शिक्षक उत्थान समिति के कोषाध्यक्ष

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदेश के समस्त मानदेय संस्कृत शिक्षको का एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। संस्कृत शिक्षक उत्थान समिति के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक में प्रदेश भर के समस्त मानदेय संस्कृत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं नियमितीकरण की बिंदुवार विस्तृत चर्चा करने के बाद प्रदेश सरकार से मानदेय शिक्षकों ने मांग करते हुए कहा कि समस्त मानदेय संस्कृत शिक्षकों का जल्द से जल्द समायोजन किया जाए। इस दौरान संस्कृत शिक्षक उत्थान समिति के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया की गई।

अजय शुक्ला को बधाई देते शिक्षकगण 

जिसमें संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए मानदेय शिक्षकों का प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद पर राजीव मिश्रा गोरखपुर, उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा बनारस, महामंत्री रविंद्र मिश्रा जालौन और कोषाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला चित्रकूट को चुना गया। इसके अलावा महिला प्रदेश अध्यक्ष माधुरी तिवारी मिर्जापुर तथा उपाध्यक्ष शशि दीक्षित कानपुर को बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजीव मिश्र ने कहा है कि आगे भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में शिक्षक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages