बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने दिया धरना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 30, 2025

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने दिया धरना

सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन 

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में धरना दिया। तत्पश्चात सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर वार्ता की। भाकियू नेताओं ने सीएम को संबोधित एक ज्ञापन सीएमओ को सौंपकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम की अगुवई में सीएमओ कार्यालय पर पदाधिकारियों ने धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए श्री गौतम ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं इन दिनों बदहाल हैं। जिससे मरीजों का समुचित उपचार व जांचे नहीं हो पा रही हैं। उन्होने कहा कि कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा था। जिसके चलते धरना दिया गया।

धरना दे रहे किसान नेताओं से वार्ता करते सीएमओ।

धरने की जानकारी होने पर सीएमओ मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से वार्ता की। किसान नेताओं ने सीएम को संबोधित एक ज्ञापन सीएमओ को सौंपकर मांग किया कि सीएचसी व पीएचसी की नियमित जांच की जाए, जिला अस्पताल में मरीजों को तुरन्त कानपुर के लिए रेफर किए जाने पर रोक लगाई जाए, जिला अस्पताल में बंद पड़े आरओ प्लांट को तत्काल चालू कराया जाए, ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य केन्द्रों पर चौबीस घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिला अस्पताल के डायलिसि सेंटर के पास व्याप्त गंदगी को साफ किया जाए, जिला अस्पताल में आपरेशन के नाम पर रूपयों की मांग पर तत्काल रोक लगाई जाए, सभी सीएचसी व पीएचसी में सांप व कुत्ता काटने के इंजेक्शन उपलब्ध कराए जाए, स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सही की जाए, ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों व कीड़ों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव किया जाए, जिला अस्पताल में मरीजों की सभी जांचे, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि समय से किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगे भी शामिल रहीं। इस मौके पर अंकित सिंह, राजकुमार, प्रीतम सिंह चंदेल, दीपक गुप्ता, बउवन शुक्ला, रंजीत सिंह, बबलू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages