जिला उद्योग केंद्र के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को दी विदाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 1, 2026

जिला उद्योग केंद्र के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को दी विदाई

साजदा बेगम व अशोक के सेवानिवृत्त होने पर हुआ विदाई समारोह

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला उद्योग केंद्र में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी साजदा बेगम एवं अशोक के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों कर्मचारियों को फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह के दौरान माहौल उस समय भावुक हो उठा जब अपने कार्यकाल की यादों को साझा करते हुए साजदा बेगम और अशोक की आंखें नम हो गईं। दोनों ने अपने सहकर्मियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में बिताए गए वर्षों की स्मृतियां हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने कहा कि यहां का स्नेह और सहयोग उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। उपस्थित अधिकारियों ने दोनों

विदाई के बाद परिजनों के साथ सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी साजदा बेगम। 

कर्मचारियों की निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की सराहना करते हुए कहा कि साजदा बेगम और अशोक ने अपने कार्यकाल में विभाग को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर विभाग उनका सहयोग करता रहेगा। कार्यक्रम में दोनों कर्मचारियों के परिवारजन भी शामिल हुए, जिन्होंने इस विशेष पल को और भी यादगार बना दिया। परिवारीजनों ने केक काटकर खुशी साझा की और सभी का आभार जताया। पूरे समारोह में अपनापन और सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से झलक रहा था। अंत में सभी ने दोनों कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर जीएम अजय गुप्त, सहायक आयुक्त उद्योग राममूर्ति मौर्य, डीओ संदीप सरोज, अभय सिंह, सहायक प्रबंधक रणविजय सिंह, प्रधान सहायक सिद्ध नरायन शर्मा, कनिष्ठ सहायक राज किशोर, आरती जैसवारा, वरिष्ठ सहायक रेहाना परवीन, आडिटर सीमा, अनुचर रामआसरे के साथ ही भाकियू टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष यूसुफ तबरेज, सदस्य अहमद अली, अदनान मिर्जा, मो0 यासिर, मो0 फैसल के अलावा मोईज अहमद, नफीस अहमद, नसीम अहमद भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages