Pages

Sunday, June 29, 2025

देशी शराब समेत युवक गिरफ्तार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । अवैध शराब के खिलाफ जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर कार्य करते हुए सरधुवा थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सरधुवा राम सिंह के मार्गदर्शन में गठित टीम में शामिल दारोगा अरविन्द कुमार पाण्डेय व सिपाही दीपांकर सिंह ने आरोपी कमलेश यादव पुत्र दशरथ निवासी बनकट कोतवाली कर्वी को पकड़ा।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी 

आरोपी के पास से एक प्लास्टिक के झोले में 15 क्वार्टर मस्तीहू ब्रांड की देशी शराब बरामद की। पूछताछ में युवक अवैध रूप से शराब की आपूर्ति की तैयारी में था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर थाना सरधुवा में आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


No comments:

Post a Comment