तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तीन तमंचे व पांच जिंदा कारतूस बरामद
बांदा, के एस दुबे । अंतर्राज्यीय बाइक चोरी गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की सात बाइकें और तीन तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी लगातार बाइकों को चोरी कर औने-पौने दामों में बेचने का काम करते थे। गौरतलब हो कि रविवार रात थाना अतर्रा को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अतर्रा तहसील के पास मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पहुंची तो दो व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे जिन्हे आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए व कड़ाई से
![]() |
| चोरी की बाइकों समेत गिरफ्तार अभियुक्त। |
पूछताछ करते हुए भागने का कारण पूछा गया तो अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है, और भी मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे कुछ ही दूरी पर झाड़ियो में छिपा रखा है तथा सभी गाड़िया बिक्री हेतु मध्य-प्रदेश ले जाने वाले थे। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशादेही पर पांच बाइकें बरामद की गई। पुलिस द्वारा बरामद पांचों गाड़ियों के बारे में पूछने पर अभियुक्तों ने बताया कि ये सभी गाड़िया उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व नरैनी रोड अतर्रा, भरतकूप, बांदा रेलवे स्टेशन, कालूकुआं बस स्टैण्ड तथा मध्य प्रदेश से गाड़िया चोरी की गई थी। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पहाड़ी बाबा मन्दिर के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें व तलाशी में उनके कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल कालूकुआं मण्डी के पास से तथा टीवीएस अपाचे काशीराम कालोनी इन्द्रानगर से चोरी की गई है। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार गिए गए अभियुक्तों में अरशद पुत्र इरशाद खान निवासी इन्द्रानगर काशीराम कॉलोनी, विनय रैकवार पुत्र राजेश रैकवार निवासी इन्द्रानगर काशीराम कॉलोनी, सरफराज पुत्र शरीफ निवासी खुटला और अतर्रा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में महन्त लाल वर्मा पुत्र रामऔतार वर्मा निवासी हस्तम थाना बिसण्डा व रामजीत प्रजापति उर्फ गरीबी पुत्र रामनिहोर निवासी अत्रीनगर थाना अतर्रा शामिल हैं। पुलिस टीम में अतर्रा कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह मय टीम और नगर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह मय टीम शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment