चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, योजनाओं की जानकारी दी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 20, 2025

चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, योजनाओं की जानकारी दी

नरजिता व गौरीखुर्द गांव में चौपाल में पांच मामलों का हुआ निस्तारण

जसपुरा, के एस दुबे । शुक्रवार को ब्लाक जसपुरा क्षेत्र के ग्राम नरजिता और गौरीखुर्द में जन चौपाल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और योजनाओं की जानकारी देने के लिए अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। ग्राम पंचायत गौरीखुर्द में चौपाल की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी धनराज कुटार्य जसपुरा ने की। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत गुरुप्रसाद और सचिव अभिनेद्र मौजूद रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों की दो शिकायतें आईं, जिन्हें मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे पौध रोपड़, बंधी बंधा आदि की जानकारी भी दी गई। वहीं, ग्राम पंचायत नरजिता में जन चौपाल का आयोजन संयुक्त खंड विकास

चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते अधिकारी।

अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी मुन्नीलाल पटेल, सचिव विनय सिंह, बीटी अमित पांडे, ग्राम प्रधान शिवदर्शन प्रजापति और पंचायत सहायक प्रियंका भी उपस्थित रहे। यहां ग्रामीणों ने तीन शिकायतें दर्ज कराईं, जिनका निस्तारण भी मौके पर कर दिया गया। चौपाल में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई, साथ ही उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार ग्रामीणों तक हर योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के आयोजन नियमित रूप से जारी रहेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages