मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । नगर पंचायत मऊ में शुक्रवार की सुबह तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। ज्ञात है कि शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे कर्वी की ओर से आ रहा एक डंफर मऊ के शिवपुर तिराहे के पास झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचों-बीच खड़े ट्रक में सीधा भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंफर के परखच्चे उड़ गए और चालक बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना में घायल चालक की पहचान 35 वर्षीय रमेश श्रीवास पुत्र देवी दयाल श्रीवास निवासी कोलगदहिया, कर्वी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर
![]() |
| हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन |
कर दिया गया। हादसे की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिससे टक्कर हुई, वह ट्रक गुरुवार दोपहर से ही राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचों-बीच खराब होकर खड़ा था, लेकिन न तो प्रशासन और न ही पुलिस की ओर से उसे हटाने की कोई व्यवस्था की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 24 घंटे से सड़क के बीच खड़ा ट्रक हादसे को न्योता दे रहा था, और आखिरकार वही हुआ जिसकी आशंका थी। सवाल है कि क्या हाईवे पर खड़े ऐसे खतरनाक वाहनों को समय रहते हटाना प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं? यदि समय रहते ट्रक को हटवा लिया गया होता तो शायद आज एक व्यक्ति जिंदगी और मौत की जंग न लड़ रहा होता।


No comments:
Post a Comment