स्पीकर में गाना बजा रहे युवक की लाठी मारकर हत्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 25, 2025

स्पीकर में गाना बजा रहे युवक की लाठी मारकर हत्या

अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव में हुई घटना, हत्यारोपी गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे । स्पीकर पर गाना बजाने की कीमत युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। एक युवक ने लाठी से वार करके युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव में 46 वर्षीय दयाराम यादव पुत्र स्व. शिवराम शराब के नशे का आदी था। नशे के चलते तीन साल पहले घर बेच चुका था। भूमिहीन होने के चलते गांव स्थित पानी टंकी के कमरे में रहता रहा है। मंगलवार की रात को दयाराम शराब के नशे में दरवाजे में स्पीकर में गाना बजा रहा था और कमरे के दरवाजे में बैठकर नशे में गाली गलौज कर रहा था। तभी 20 मीटर दूर रहने वाला पड़ोसी कल्लू विश्वकर्मा भी शराब के नशे में दयाराम के पास पहुंचा और तेज आवाज में गाना

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते हुए पुलिस अधिकारी।

बजाने को मना किया। जिस पर देखते ही देखते दयाराम से वाद-विवाद हो गया। वाद विवाद के दौरान कल्लू ने लाठी डंडे से मारपीट कर दयाराम की हत्या कर दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों समेत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया, साथ ही हत्या में प्रत्युक्त लाठी व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक दयाराम अविवाहित तथा दो भाइयो में छोटा था। दयाराम गांव में मजदूरी करता था। बड़ा भाई शारदा गुजरात के अमदाबाद में मजदूरी करता है। चचेरे भाई नन्दकिशोर ने तहरीर देते हुए हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ प्रवीण कुमार यादव ने कहा गाना बजाने को लेकर दो शराबियों में झगड़े में एक की मृत्यु हो गई है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages