तीस जून को रिलीज होगी हिंदी फिल्म रहनुमा : नदीम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 26, 2025

तीस जून को रिलीज होगी हिंदी फिल्म रहनुमा : नदीम

फिल्म में जनपद के कलाकारों ने बिखेरा अपनी कला का जलवा

फतेहपुर, मो. शमशाद । एनजे फ़िल्म प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म रहनुमा तीस जून को एनजे फ़िल्म प्रोडेक्शन के यूट्यूब चैनल पर शाम 5.30 बजे रिलीज़ होगी। इस फिल्म में जनपद के कलाकारों ने अपनी कला का जलवा बिखेरने का काम किया है। यह बात गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिंदी फिल्म रहनुमा के निर्माता निर्देशक नदीम जावेद ने कही। उन्होने बताया कि हिंदी फिल्म रहनुमा बनकर रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में कलाकारों में ज्योति गुप्ता जानवी, विकास ओबेरॉय, सुरेंद्र कुमार, वेद प्रसाद, विनोद गुप्ता, अनीस शेख, किरन गौतम, कुलदीप विश्वकर्मा, आरती गुप्ता, बॉबी सोनी, आनंद, अनिल मौर्या शामिल हैं। संगीत शिवा ने दिया है। इस फिल्म के गीत प्रतिभा सुरेश खांडेकर ने लिखे हैं। जिसमें अपनी मधुर आवाज काजल ने दी है। भारती,

पत्रकारों से बातचीत करते निर्देशक नदीम जावेद।

उमा देवी और शिवा ने फिल्म का निर्माण जनपद की विभिन्न लोकेशन पर किया है। फिल्म के फिल्मांकन पर सभी स्थानों पर स्थानीय लोगों का बहुत अच्छा सहयोग रहा। जिसके कारण फिल्म को पूरा किया गया। फिल्म में कहानी ज्योति गुप्ता और नदीम जावेद की हैं। स्क्रीन प्ले डॉ श्रीराम दोस्त, ज्योति गुप्ता, नदीम जावेद का है। फिल्म का लेखन शालिनी दीपिका मार्क ने पूरा किया। सह निर्मात्री आरती गुप्ता है। फिल्म के कलाकारों ने बताया कि फिल्म की कहानी बहुत ही अच्छी है जिसमें तीन बहुत ही सुंदर और साफ सुथरे गीत हैं जो सभी लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आएंगे। कैमरामैन कुलदीप विश्वकर्मा और आनंद ने भी अपनी जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभाया। आहवान किया कि फिल्म को सभी लोग अपना प्यार आशीर्वाद जरूर दें। निर्देशक ने बताया कि अभी एनजे फ़िल्म प्रोडेक्शन के बैनर तले तीन फिल्मों का निर्माण और करना बाकी है। जिसमें सात पनौती, मैं भी इंसान हूं और धारा 376 मुख्य है। जिसमें नए कलाकारों की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages