पूर्व सांसद ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 1, 2025

पूर्व सांसद ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

ओरन, बाँदा, के एस दुबे  : कस्बा में पिछले हफ्ते गांव के चिरऊ तालाब में नहाते समय दो बच्चों के डूबने से हुई मौत से पीड़ित परिजनों से पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने भेंट की और हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा भी दिलाया। मृतक बालक ज्ञान बाबू के पिता जय किशोर उर्फ बतनू जो कि दिव्यांग है और कस्बे के चौराहे में चाय पान की दुकान रखकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रहने के लिए उसके पास आवास भी नहीं है। नगर पंचायत की भूमि पर टाट फट्टी लगाकर वह किसी तरह निवास करता है। बरसात होने पर पूरे घर में पानी गिरता है।

मृतक परिजनों से बातचीत करते पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल।

उसने बताया कि उसके तीन पुत्रों में छोटा पुत्र ज्ञान बाबू 12 वर्ष जो कक्षा 5 का विद्यार्थी था वह अपने मित्र नीशू पुत्र जुगल यादव के साथ पिछले हफ्ते चिरऊ तालाब नहाने गये था, जहा दोनों की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। मंगलवार को पूर्व सांसद श्री पटेल ने मृतक परिवार के घर जाकर पीड़ित से भेंट की और उन्हें भरोसा दिलाया उन्हें प्रधानमंत्री आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, शक्ति सिंह, साकेत बिहारी शिवहरे, राजकुमार त्रिपाठी, शिवाकांत, रसिक शिवहरे, पांडे, शनी सिंह, आशू शिवहरे आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages