मुफ्ती शहाबुद्दीन को सौंपी कुरआन, समाज को सही मार्गदर्शन देने का आहवान
फतेहपुर, मो शमशाद । एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आए सपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम उद्दीन सिद्दीकी सुन्नी काजी-ए-शहर मुफ्ती शहाबुद्दीन के आवास पहुंचे और मुलाकात की। उन्होने काजी-ए-शहर को कुरआन सौंपी ओर समाज को सही मार्गदर्शन देने का आहवान किया। पूर्व मंत्री नसीम उद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यह पद केवल सम्मान ही नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे मुफ्ती शहाबुद्दीन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज में भाईचारा, एकता और सामाजिक मजबूती को नई दिशा
![]() |
| सुन्नी काजी-ए-शहर को कुरआन सौंपते पूर्व मंत्री नसीम उद्दीन सिद्दीकी। |
मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुन्नी काज़ी-ए-शहर का पद समाज को सही मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और मुफ्ती शहाबुद्दीन इस जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में भरोसा जताया कि मुफ्ती शहाबुद्दीन के नेतृत्व में शहर का मुस्लिम समाज और अधिक संगठित होगा। धार्मिक व सामाजिक मामलों में बेहतर दिशा प्राप्त करेगा। इस मौके पर शाहनवाज़ अनवर, हाजी फरीद, शोएब खान एडवोकेट, मोहम्मद फुरकान, तनवीर अहमद, रईस, निसार एडवोकेट, हाफिज शाहिद, हाफिज अखलाक, कारी शरीफ, हाजी यूसुफ, सय्यद गालिब हैदर, ऐनुल हसन, तौसीफ आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment