भाजपा के भारत संकल्प अभियान के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित
बांदा, के एस दुबे । भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में स्थापित है जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों की देन है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत का आह्वाहन आज एक विराट जनआंदोलन का स्वरुप ले चुका है। भाजपा बाँदा विधानसभा का भारत आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य कानपुर अविनाश सिंह चौहान ने अपने संबोधन में यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है हम हर वस्तु को भारत में गुड़वत्ता पूर्वक निर्मित करें। कहा कि हर वस्तु स्वदेश में ही बनाए सभी उसका उपयोग करें, ताकि दूसरे देशों की निर्भरता समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इससे वोकल फार लोकल का मन्त्र सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि हर
![]() |
| प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी। |
घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के मन्त्र को आत्मसात कर उद्यमियों, करीगारों तथा किसानों को प्रत्साहित कर सकें। प्रधानमंत्री के इस आह्वान को आगे बढ़ाएंगे तभी भारत विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बन सकेगा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए अपने को आत्म निर्भर बनाना होगा। स्वदेशी से ही भारत की परिकल्पना साकार होगी साथ ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है और इसका रास्ता वोकल फार लोकल से होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, संजय सिंह, पालिकाध्यक्ष मालती बासू, संतोष गुप्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू, उत्तम सक्सेना, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, पंकज रैकवार, राजेश गुप्ता रज्जन, प्रेमनारायण पटेल, जागृति वर्मा, रजत सेठ, अनिरुद्ध त्रिपाठी, पुष्कर द्विवेदी, आनंदी साहू, प्रेमनारायण द्विवेदी, राजेश गुप्ता, इंद्रजीत राजपूत आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment