Pages

Friday, November 14, 2025

लेखपालों ने अपने संस्थापक को किया याद

रैनी, के एस दुबे । लेखपाल संघ के स्थापना दिवस पर संघ के संस्थापक को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। स्थानीय लेखपाल संघ ने संगठन के स्थापना दिवस पर तहसील कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर लेखपाल संघ के संस्थापक मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। संगठन मंत्री लालमन सिंह ने अपने नए

श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लेखपाल

साथियों को संघ के मूल्यों और आदर्शों से अवगत कराते हुए संघ की उत्तरोत्तर वृद्धि और समस्याओं के समुचित निस्तारण के समग्र प्रयास की चर्चा की। कहा कि एकजुटता ही उनकी ताकत है। बैठक में तहसील अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा, पंकज अवस्थी, सर्वेश कुमार, शिवम सिंह, ऋषभ सहित समस्त लेखपाल उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment