युवाओं को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है हनुमंत कथा का उद्देश्य - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 25, 2025

युवाओं को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है हनुमंत कथा का उद्देश्य

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर द्वारा की जाने वाली कथा के लिए आमंत्रण का सिलसिला जारी

बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत एवं आध्यात्मिक चेतना को ऊँचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह द्वारा शहर के निकट मवई बाईपास चौराहा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुख से भव्य श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार आगामी 16 से 20 जनवरी तक आयोजित होने जा रहा है, जिसके लिए फाउंडेशन के संस्थापक द्वारा प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जन प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों को आमंत्रण देने में अपनी टीम के साथ लगे हुए हैं। फाउंडेशन के प्रमुख प्रवीण सिंह ने भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह, कैबिनेट मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को आमंत्रण पत्र सौंपते प्रवीण।

अमरपाल मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह, विधायक कुंडा रघुराज प्रताप सिंह जी ‘राजा भईया’, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, भाजपा विधायक महोबा राकेश गोस्वामी, विधान परिषद सदस्य जीतेन्द्र सिंह सेंगर तथा अयोध्या धाम स्थित हनुमान गढ़ी के संत पूज्य राजूदास जी महाराज से आत्मीय शिष्टाचार भेंट कर सभी को हनुमंत कथा के श्रवण के लिए आमंत्रण दिया। संगठन प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन धर्म की चेतना को सुदृढ़ करना तथा युवाओं को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं संतजनों ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages