Pages

Wednesday, December 17, 2025

चतुरेश अध्यक्ष और मोहम्मद राशिद खान बने मंत्री

सिंचाई संघ केन नहर प्रखंड तृतीय का अधिवेशन व चुनाव संपन्न

बांदा, के एस दुबे । सिंचाई संघ केन नहर प्रखंड तृतीय का चुनाव सर्व सम्मत के साथ संपन्न हुआ, जिसमें चतुरेश कुमार अध्यक्ष एवं मोहम्मद राशिद खान मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। सिंचाई संघ केन नहर प्रखंड तृतीय के चुनाव के लिए मंगलवार को नहर कोठी परिसर अतर्रा में अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें प्रांतीय, जनपदीय संघों एवं परिसंघों के पदाधिकारियों संजय कुमार यादव, विवेक कुमार चतुर्वेदी, विनोद कुमार पांडेय, गौरव उपाध्याय, अनुज यादव, रमजोर सिंह चंदेल, शिवकरन पाल, अवधेश कुमार सिंह, प्यारेलाल साहू, शिवदास

नवनिर्वाचित पदाधिकारी का फूलमाला से हुआ स्वागत।

पाल, फकरुद्दीन आदि मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की मौजूदगी में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार सिंह एवं सहायक चुनाव अधिकारी प्यारेलाल साहू नामित किए गए। आमंत्रित अतिथि श्रीराम सिंह, जयकरन सिंह चौहान, अरुण खरे आदि की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें चतुरेश कुमार अध्यक्ष पद पर, राशिद खान मंत्री, जयकरन सिंह तृतीय को संप्रेक्षक पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। सिंचाई संघ के संरक्षक विनोद पांडेय द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई।


No comments:

Post a Comment