शुक्रवार की रात को किया निरीक्षण, निराश्रितों को आश्रय दिया जाए
बांदा, के एस दुबे । नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बीती रात्रि रोडवेज स्थित रैन बसेरा, हरदौली में बने शेल्टर होम तथा शहर में जल रहे अलाव की व्यवस्था का आकस्मिक भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरा व शेल्टर होम मे लगे कर्मियों से व्यवस्था की जानकारी ली। निर्देश दिए कि इसमें किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए, ताकि निराश्रित लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिशाषी अधिकारी श्रीचंद्र चौधरी ने शुक्रवार रात रैन बसेरा व शेल्टर होम तथा जल रहे अलाव की व्यवस्थाओं का भ्रमण कर जायजा लिया। ज्ञात
![]() |
| रैन बसेरा का निरीक्षण करते ईओ श्रीचंद्र। |
रहे दीन दयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के बेघरों एवं निराश्रित लोगों के लिए निःशुल्क आश्रय गृह की व्यवस्था की गई है। इन आश्रय गृहों में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, अस्पतालों, पूजा स्थलों, फुटपाथों, पार्कों, निर्माण स्थलों, पुलों, दुकानों के चबूतरों एवं ह्यूज पाइपों में रहने वाले निराश्रित लोगों को निःशुल्क ठहरने की सुविधा दी जा रही है। शहर में कुल 78 शेल्टर होम के माध्यम से लगभग 198 शहरी बेघरों के लिए आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया की आश्रय गृह चौबीसों घंटे सभी मौसम में खुला रहता है। यहां शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, पर्याप्त स्नानघर व प्रसाधन सुविधा, स्तरीय प्रकाश व्यवस्था तथा अग्निशमन व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


No comments:
Post a Comment