Pages

Tuesday, December 30, 2025

हनुमंत कथा के लिए अक्षत बांटने का दौर जारी

कथा आयोजक ने मंडी समिति इलाके मेे भ्रमण किया, वितरित किए अक्षत

बांदा, के एस दुबे । बागेश्वर धाम सरकार का जयघोष गूंजने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पूज्य आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के सानिध्य में आगामी 16 जनवरी से 20 जनवरी बांदा के मवई बाईपास चौराहा पर भव्य श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन होने जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में मुख्य आयोजक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में नगर में अक्षत वितरण अभियान चलाया गया, जिसके माध्यम से घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को इस दिव्य कथा में सम्मिलित होने का भावपूर्ण निमंत्रण दिया गया। यह अक्षत वितरण यात्रा कालुकुआ से प्रारंभ होकर मंडी समिति होते हुए बिजली खेड़ा पर संपन्न हुई। इस अभियान में बागेश्वर धाम समिति के समन्वयक दीपक तिवारी समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। इस पुनीत कार्य में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, पूर्व

अक्षत वितरित करते हुए कथा आयोजक

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, मनोज पुरवार, गोपाल कृष्ण अवस्थी (मुलू महाराज), प्रभा गुप्ता, द्वारिका सोनी, नबीन प्रकाश गुप्ता बोंडे, पप्पू शिवहरे, अमन जैन, प्रमोद जैन, अर्चना शुक्ला, संत शरण अवस्थी, ममता मिश्रा और जागृति वर्मा, दिलीप गुप्ता, स्तुति रचना, कपिल अवस्थी, जयराम सिंह, गोमित तिवारी, नीलेश सिंह, संतोष गुप्ता संटू, रोहित मिश्रा, मिंटू यादव, ममता त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, मुदित सिंह, अक्षत दीक्षित, राजुल मिश्रा, प्रद्युम्न तिवारी, रजनीश द्विवेदी, शिवम चौरसिया, छोटेलाल सैनी, अतुल साहू, मंदीप तिवारी और शिवम सेन जैसे तमाम रामभक्त निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यात्रा के दौरान बांदा की सड़कों पर अद्भुत भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहाँ महिला संपर्क समिति, प्रचार-प्रसार समिति और बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के सदस्यों के साथ-साथ व्यापारियों और गौसेवकों ने जय श्री राम के नारों के साथ इस अभियान को ऐतिहासिक बनाया।


No comments:

Post a Comment