दीनानाथ पांडे शिक्षा निकेतन में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, December 22, 2025

दीनानाथ पांडे शिक्षा निकेतन में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

बदौसा, के एस दुबे । दीनानाथ पांडे शिक्षा निकेतन में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पांच से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चो ने प्रतिभाग करते हुए अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित कर प्रसंशा प्राप्त की। दीनानाथ पांडे शिक्षा निकेतन में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविधालय के प्रबंधक डॉ. बिजय पांडेय ने किया। विद्यालय के नन्हें वैज्ञानिको द्वारा बनाए गए मॉडलो में अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित कर अभिभावकों व गणमान्य अतिथियों की प्रसंशा बटोरी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चो में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और छात्र /छात्राओं का विज्ञान के प्रति

प्रदर्शनी में अवलोकन करते हुए अतिथि।

आकषर्ण बढ़ेगा। उन्होंने ने बताया कि कक्षा पांच से आठ तक के छात्र /छात्राओं ने अलग-अलग टीमो के जरिये पर्यावरण सौर ऊर्जा, जल संग्रहण सहित अनेक तरह के मॉडल बनाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय पांडे, डॉ. इन्द्रनारायण त्रिपाठी, सुनील मिश्रा सहित विद्यालय के सभी अध्यापक /अध्यापिकाएं मौजूद रही।

मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

बदौसा। दीनानाथ पाण्डेय शिक्षा निकेतन में बाल विज्ञान प्रदर्शनी के उपरांत महिला सुरक्षा से संबंधित आयाेजित कार्यक्रम में महिला आरक्षी रेशु तिवारी व सुनीता गुप्ता में छात्राओं को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भद्दे कमेंट करता है या अनजान नंबर से फोन करता है तो इसकी सूचना तत्काल 112 में दे पुलिस तुरंत ही कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्यवाही नहीं होती तो निकट के थाने में बने महिला हेल्प डेक्स में अपनी शिकायत दर्ज कराएं, जहां सिर्फ महिला आरक्षी की ही तैनाती होती है। बताया कि शिकायत कर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार व आरक्षी पवन कुमार भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages