प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले को किया नमन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, January 3, 2026

प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले को किया नमन

बांदा, के एस दुबे । शहर के बिजली खेड़ा सुतरखाना निवासी महावीर सैनी जिला अध्यक्ष माली समाज के आवास में माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष माली समाज रोहित सैनी, प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सैनी व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिभा सैनी के संरक्षण व अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी माली सभा के मंडल प्रभारी अनिल श्रीमाली निवासी अतर्रा, जिला अध्यक्ष महावीर सैनी और

कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग।

सुधीर श्रीमाली ( शिक्षक) निवासी जवाहर नगर के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संचालन मयंक श्रीमाली ने किया। लखनऊ से चलकर आए राष्ट्रवादी सैनी महासभा की पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। जनपद के और मंडल के चारों जनपद के जिला अध्यक्ष सहित लगभग दो सैकड़ा माली समाज के गणमान्य व्यक्ति और युवक शामिल रहे। इस कार्यक्रम में माली समाज के सभी वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी समाज को आगे बढ़ा करके समुचित स्थान समाज व प्रदेश में प्राप्त करने का आवाहन किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages