Pages

Monday, January 12, 2026

बाबा साहब के संविधान को छिन्न-भिन्न करने में जुटी सरकार

सांसद प्रियंका गांधी के जन्म दिन कार्यक्रम के बाद मीडिया से रूबरू हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड कार्यालय में सोमवार को मुख्य अतिथि प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में सांसद प्रियंका गांधी का जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। सभी कांग्रेसियों का मुंह मीठा कराया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मीडिया से रूबरू होते हुए 100 दिन कार्ययोजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी। जिसमें संविधान संवाद महापंचायत, मनरेगा बचाओ संग्राम, एसआईआर, सेवा व बलिदान के 140 वर्ष, पंचायत व एमएलसी चुनाव 2026 पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार को घेरने का काम किया। उन्होंने कहा कि "वर्तमान सरकार बाबा साहब के संविधान को छिन्न भिन्न करने में लगी हुई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से पूरे देश में चल रही मनरेगा के स्वरूप को बदलने के साथ साथ ग्रामीण अंचल में निवास

मीडिया से रूबरू पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य

कर रहे गरीब मजदूरों से उनका काम छीना जा रहा है। कांग्रेस शासन में अधिनियम बनाकर 100 दिन गारंटी का रोजगार मुहैया कराया गया था, वर्तमान समय में एसआईआर पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार से अधिक संख्या में वोटर लिस्ट से नाम काटने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता पता लगाए कि किन परिस्थितियों में वोट काटा गया, साथ ही फॉर्म 6 भरवाकर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का काम करें। उन्होंने बतलाया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि 2026 में होने वाले ग्रामपंचायत व एमएलसी चुनाव में पूरे दमखम के साथ कांग्रेस बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव पर उतरेगी, पार्टी उन्हीं को प्रत्याशी बनाएगी जिनकी साफ सुथरी व ईमानदार छवि होगी, बहुत जल्द रमाबाई मैदान में रैली आयोजित की जाएगी जिसमें लाखों की संख्या में कांग्रेसजन भाग लेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित मुख्य अतिथि सहित समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का प्रियंका गांधी सांसद के जन्मदिन समारोह में आकर कार्यक्रम के सफल बनाए जाने हेतु सभी का आभार व्यक्त
केक काटकर सांसद प्रियंका गांधी का जन्म दिन मनाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित।

किया गया। इस अवसर पर चित्रकूट जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, महोबा जिलाध्यक्ष सन्तोष धुरिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, सपा महिला जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, पुष्पेन्द्र सिंह पूर्व प्रदेश महासचिव, मयंक शर्मा, एआईसीसी रमेश चन्द्र कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रधुम्न दुवे, पीसीसी मुमताज अली, गजेंद्र पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष / संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, बल्देव वर्मा एडवोकेट, मोहम्मद इदरीश, महासचिव कालीचरण निगम, अखिलेश गुरुदेव, योगेन्द्र सिंह पारीक्षा, जगमोहन मिश्रा,संजय गुप्ता, राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, शोयब रिजवी,जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी, राजेश पप्पू, कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, कालीचरण साहू, जितेन्द्र गौरव, बाबूराम यादव, बाबूराम निषाद, हेमन्त वर्मा, ईशू फैज खान, इस्लाम भाई,अशरफ खान,शब्बीर सौदागर,हरि कृष्ण बाजपेई, शिवाकांत मिश्रा, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, सर्वेश गुप्ता, रहमत अली, वारिस अली, लक्ष्मीकांत मिश्रा, भइयालाल पटेल, केपी सेन, अज्जू भाई, जहांगीर भाई, उबैद उल्ला, नत्थू काका, छेदीलाल धुरिया, अम्बिका खेंगर, सुनील चौरसिया, रामकिशोर द्विवेदी, रफत खान, सुखदेव गांधी व काफी संख्या कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment