कानपुर, प्रदीप शर्मा - डॉ अंबेडकर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी का दिव्यांगजन कानपुर के खेलकूद कार्यक्रम आवेग 2026 समापन हुआ कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को डिप्लोमा विंग के दिव्यांग बच्चों के परिणाम काफी उत्साहवर्धक रहे। टेबल टेनिस बॉयज में वैभव पटेल प्रथम तथा विनोद कुमार द्वितीय स्थान पर रहे जबकि टेबल टेनिस गर्ल्स में आफरीन प्रथम तथा मोनिका राठौड़ द्वितीय स्थान पर रही।बैडमिंटन बॉयज में विशाल कुमार प्रथम तथा आकाश शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे बैडमिंटन गर्ल्स में श्रुति शुक्ला प्रथम तथा शिल्प मिश्रा द्वितीय स्थान पर रही। इंडोर गेम्स में चेस बॉयज में अभिषेक कुमार प्रथम तथा अनुभव दीक्षित द्वितीय स्थान पर व गर्ल्स में पायल प्रथम तथा मोनिका राठौर द्वितीय स्थान पर रही।
कैरम में राहुल प्रथम तथा उत्तम कुमार द्वितीय स्थान पर जबकि गर्ल्स में साइना खान प्रथम तथा श्रुति द्वितीय स्थान पर रही। रेस में 100 मीटर की रेस में विनोद कुमार प्रथम मोनू द्वितीय तथा आकाश तृतीय स्थान पर रहे जबकि 50 मीटर की दौड़ में दिव्यांशी शुक्ला प्रथम शिल्पा मिश्रा द्वितीय तथा मोनिका राठौड़ तृतीय स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर में पायल प्रथम तान्या द्वितीय तथा अलीना तृतीय स्थान पर रही। डिप्लोमा दिव्यांग बच्चों में चैंपियंस ट्रॉफी बॉयज में विनोद कुमार तथा गर्ल्स में मानसी सिंह को मिली।डिग्री विंग के बैडमिंटन बॉयज में विनर एआईटीडी तथा गर्ल्स में यू पी टी टी आई, फुटबॉल बॉयज में विनर पी एस आई टी एवं गर्ल्स में विनर एआईटीडी चेस बॉयज में विनर के आई टी एवं गर्ल्स में एआईटीडी रहे टेबल टेनिस बॉयज सिंगल में अजय यू पी टी टी आई गर्ल्स में साहिब एआईटीडी रहे। टेबल टेनिस बॉयज डबल में हर्षित एवं रोहित एआईटीडी विनर तथा गर्ल्स डबल में आरोही एवं ईशू यूपीटीटीआई रहे। क्रिकेट में एआईटीडी विजय रहे। वॉलीबॉल बॉयज में एचबीटीयू तथा गर्ल्स में एआईटीडी विनर व बास्केटबॉल बॉयज में पी एस आई टी तथा खो-खो में एआईटीडी विनर रहे। 400 मी रिले रेस बॉयज में लव कुश यूपीटीईटी प्रथम, जुगनू ए आई टी डी द्वितीय तथा तुषार के आई टी तृतीय स्थान पर रहे।
बेस्ट एथलीट का खिताब रेहान एचबीटीयू 3 गोल्ड के साथ तथा गर्ल्स में अंशिका मिश्रा एआईटीडी दो गोल्ड के साथ मिला।


No comments:
Post a Comment