शार्ट सर्किट से रेडीमेड शाॅप में लगी आग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 26, 2026

शार्ट सर्किट से रेडीमेड शाॅप में लगी आग

फतेहपुर,  मो शमशाद । बिंदकी कस्बे के मुगल रोड में कोतवाली के समीप लक्ष्मी होटल के बगल में नदीम निवासी मोहल्ला मुगलाही कस्बा बिंदकी कोतवाली बिंदकी की रेडीमेड कपड़े की मोनू गारमेंट्स नाम से दुकान है। गुरुवार की सुबह लगभग 6.30 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से रेडीमेड की दुकान मोनू गारमेंट्स में आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लगगई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची। कोतवाली

रेडीमेड शाॅप में लगी आग का दृश्य।

प्रभारी निरीक्षक बिंदकी हेमंत कुमार मिश्रा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका तब तक 10 लाख रुपए से अधिक कीमत के रेडीमेड के कपड़े जलकर खाक हो गए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages